Bijapur | बस्तर में एक और ASI ने की आत्महत्या, 24 घंटे में पुलिस के तीन जवान कर चुके खुदकुशी, आखिर क्या है वजह

बीजापुर: कुटुरू थाने में पदस्थ एएसआई ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस घटना की पुष्टि एसपी जियारत बेग ने की है। बीते 24 घंटों में पुलिस के 3 जवानों ने खुदकुशी कर ली है। इससे पहले बताया गया था कि दो पुलिस जवानों की मानसिक संतुलन सही नहीं था।

मिली जानकारी के अनुसार एएसआई सन्नू माड़वी अपनी डयूटी खत्म कर अपने गांव तुमला गया हुआ है। परिवार के सभी सदस्य धान कटाई के लिए गए हुए थे। जब वह सभी शाम को लौटे तो सन्नू को फांसी में झूलता हुआ देखा। परिवारजनों का कहना है कि सुबह सबकुछ ठीक था और सन्नू का व्यवहार भी नाॅर्मल लग रहा था। उसने आत्महत्या क्यों की, इस बारे में उन्हें भी कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

आपको बता दें कि इससे पहले रविवार को पामेड़ में पदस्थ आरक्षक विनोद पोर्ते ने सर्विस रायफल से खुद को गोली मार दी थी। वहीं शनिवार को सीएएफ के आरक्षक विनोद वर्मा ने भी खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023