RAIPUR | एंटी करप्शन ब्यूरो ने एडीजी जी पी सिंह के ठिकानों पर मारा छापा, आय से अधिक धन अर्जित करने का मामला

रायपुर: एडीजी जीपी सिंह के दस ठिकानों पर एंडी करप्शन ब्यूरो की टीम ने छापा मारा है। आय से अधिक धन अर्जित करने के मामले में यह कार्रवाई की गयी है। सूत्रों के अनुसार प्रारंभिक जांच में आय से अधिक सम्पत्ति के प्रमाण मिले हैं, जिसका खुलासा देर शाम तक किया जा सकता है।

आपको बता दें कि 1994 बैच के आईपीएस ऑफिसर जीपी सिंह खुद पूर्व में एंटी करप्शन ब्यूरो के हेड रह चुके हैं। भूपेश सरकार ने उन्हंे यह जिम्मेदारी सौंपी थी पर उनके खिलाफ कई शिकायतें आने के बाद उन्हें हटा दिया गया था। फिलहाल वह पुलिस अकादमी में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

2002 बैच के आईपीएस अधिकारी राहुल शर्मा 12 मार्च 2012 को बिलासपुर के पुलिस ऑफिसर्स मेस में खुद को सर्विस रिवाल्वर से गोली मार ली थी। उस समय रेंज आईजी जीपी सिंह पर राहुल शर्मा को प्रताड़ित करने का अरोप लगा था। हालांकि इस मामले की सीबीआई जांच हुई और किसी को दोषी नहीं ठहराया गया।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023