BILASPUR | 5 रूपए देकर दो नाबालिग बच्चियां से दुष्कर्म का प्रयास, कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा

बिलासपुर: 62 साल का वृद्ध अपने घर 10 व 12 साल की बच्चियों को फुसलाकर अपने घर ले गया और उनके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बुजुर्ग की इस जघन्य हरकत पर कोर्ट ने उसे 10 साल के कारावास की सजा सुनाई है। मामला मल्हार चौकी का है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना 11 नवंबर 2018 की है। आरोपी का नाम मुखीराम साहू है और उसने दोनों नाबालिग बच्चियां के साथ रेप करने की कोशिश की। बच्चियां ने इस बारे में पड़ोसी महिला को जानकारी जिसके बाद परिजनों को पता चला और पुलिस में मामला दर्ज हुआ। आरोपी के खिलाफ धारा 376, 511, 342 के तहत कार्रवाई की. आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023