BHOPAL NEWS | BF ने की शादी, GF ने 4 साल पहले हुए रेप की FIR कराई दर्ज़

भोपाल। भोपाल के अशोका गार्डन पुलिस ने एमबीए छात्रा से रेप किए जाने का केस दर्ज किया है। आरोपी रेस्टोरेंट संचालक ने 19 साल की उम्र में छात्रा से दोस्ती कर प्यार के जाल में फंसा लिया था। उस समय वह कोचिंग कर रही थी। प्रेमी के कारण युवती ने अपना घर भी छोड़ दिया था। इधर आरोपी के दूसरी शादी करने के कारण छात्रा ने अब उसके खिलाफ करीब 4 साल बाद केस दर्ज कराया है।

अशोका गार्डन पुलिस के अनुसार, मूलतः सागर की रहने वाली 23 वर्षीय लड़की एमबीए की छात्रा है। वह एमपी नगर में प्राइवेट जॉब भी करती है। वह अपने माता-पिता से अलग सुभाष नगर में अपनी एक सहेली के साथ किराए से रहती है। उसने पुलिस को बताया कि वर्ष 2013 में वह धार जिले में पढ़ने गई थी। यहीं पर उसकी रेस्टोरेंट संचालक प्रियांशु गुप्ता से पहचान हो गई। प्रियांशू ने इसी का फायदा उठाकर 8 मार्च 2016 में उससे रेप किया था।

छात्रा के विरोध करने पर उसने उसे बदनामी का डर दिखाकर शांत कर दिया था। वह वापस सागर चली गई, लेकिन प्रियांशु उससे मुलाकात का दबाव बनाता रहता था। घर वालों को जब इस बात का पता चला तो उसे अपना घर भी छोड़ना पड़ा। उसके बाद वह भोपाल आ गई। भोपाल में पढ़ाई के साथ वह जॉब भी करने लगी। प्रियांशु यहां भी उसके पास आता-जाता रहता था। इसी साल 27 फरवरी को भी उसने रेप किया था। इसी दौरान उसे पता चला कि प्रियांशु ने दूसरी शादी कर ली है। जब उसने इसके बारे में उससे पूछा तो उसने उससे किसी भी तरह के संबंध रखने से मना कर दिया। काफी मनाने के बाद भी भी जब वह नहीं माना तो उसने एफआईआर दर्ज कराई।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023