BALRAMPUR | पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार नक्सली और पनाह देने वाले ढाबा संचालक को किया गिरफ्तार

बलरामपुर: जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। लंबे समय से फरार चल रहे नक्सली अनिल यादव और उसे पनाह देने वाले ढाबा संचालक रविन्द्र शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से भारी मात्रा में हथियार, तलवार और शराब मिली है।

मिली जानकारी के अनुसार बरियो थाना क्षेत्र के बघिमा स्थित ढाबे से नक्सली अनिल यादव फरार हो गया था। पुलिस सघनता से तलाश कर रही थी। अनिल मूलतः झारखंड का रहने वाला है और उसके खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है। अनिल यादव को ढाबा संचालक रविन्द्र शर्मा ने पनाह दी थी। पुलिस ने रविन्द्र शर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया है।

आपको बता दें कि पुलिस नक्सली इलाकों में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रही है। नक्सलियों से बार-बार अपील कर रही है कि वे गलत रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौट आएं। कई नक्सलियों ने सरेंडर भी कर दिया है। कोरोना के चलते नक्सलियों में भी संक्रमण का खौफ है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023