RAIPUR | केन्द्रीय कर्मचारियों को बड़ा झटका, महंगाई भत्ता का आदेश निकला फर्जी, जानिए वित्त मंत्रालय ने क्या कहा

रायपुर: केन्द्रीय कर्मचारी महंगाई भत्ता बढ़ने का इंतजार कर रहे थे, उन्हें जोरदार झटका लगा है। 1 जुलाई से उन्हें बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता और डीए नहीं मिलेगा। दरअसल कल इस बाबत एक आदेश सोशल मीडिया में एक आदेश जमकर वायरल हो रहा था। वित्त मंत्रालय ने उस आदेश को फर्जी बताया है।

बताते चलें कि अप्रैल 2020 से जुलाई 2021 तक डीए आदेश पर रोक लगा दी गयी थी। ऐसा अंदेशा था कि 1 जुलाई से महंगाई भत्ता बढ़ सकता है पर वित्त मंत्रालय ने उन अटकलों को भी विराम लगा दिया। कुछ शरारती तत्वों ने शनिवार को सोशल मीडिया में एक पत्र वायरल कर दिया जिसमें केन्द्रीय कर्मचारियों को डीए और रिलीफ 2021 से दिया जा रहा है। उसमें कहा गया था कि कोरोना संकट में केन्द्र सरकार ने कर्मचारियों को डीए और डीआर नहीं दिया जो 1 जुलाई से दिया जा रहा है।

मंत्रालय ने इस पत्र को फर्जी करार देते हुुए कहा कि यह कार्यालय ज्ञापन (ओएम) फर्जी है। ऐसा कोई ओएम भारत सरकार द्वारा जारी नहीं किया गया है।’

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023