BIG NEWS | रमेश बैस त्रिपुरा , लालजी टंडन मध्य प्रदेश के गवर्नर होंगे, आनंदीबेन उत्तर प्रदेश की राज्यपाल बनाई गईं

नई दिल्ली:

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालजी टंडन को मध्य प्रदेश का नया राज्यपाल बनाया गया है। वहीं मध्य प्रदेश की मौजूदा गवर्नर आनंदीबेन पटेल को उत्तरप्रदेश भेजा गया। छत्तीसगढ़ से पूर्व संसद रमेश बैस त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. टंडन इससे पहले बिहार के राज्यपाल थे। उनकी जगह फागु चौहान की नियुक्ति हुई है। पश्चिम बंगाल में केसरीनाथ त्रिपाठी को हटाकर जगदीप धनखड़ को राज्यपाल बनाया गया। रमेश बैंस को त्रिपुरा का गवर्नर बनाया गया। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रहे राम नाइक और केशरीनाथ त्रिपाठी को फिलहाल कोई प्रभार नहीं दिया गया है।

गवर्नर                         राज्य

  • लालजी टंडन                      मध्यप्रदेश
  • आनंदीबेन पटेल                 उत्तर प्रदेश
  • जगदीप धनखड़                 पश्चिम बंगाल
  • रमेश बैस                     त्रिपुरा
  • आर.एन. रवि                  नागालैंड
  • फागु चौहान                    बिहार
News Share
CIN News | Bharat timeline 2023