MAHASAMUND | जुआरियों पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, रायपुर, दुर्ग, महासमुंद के 11 जुआरियों को पकड़ा, 41 लाख से अधिक की नगदी जब्त

महासमुंद: महासमुंद पुलिस ने जुआरियों पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 11 जुआरियों के पास से 41 लाख से अधिक की नगदी और 1 करोड़ से अधिक का सामान जब्त किया गया है। ये कार्रवाई एसपी प्रफुल्ल ठाकुर के नेतृत्व में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी की तेंदूकोना के गांव सम्हर के नेचर बास्केट फाॅर्म हाउस में जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते हुए पुलिस अधिक्षक ने महासमुंद ने सायबर सेल व तेंदुकोना पुलिस की टीम को जुआरियांे को पकड़ने निर्देशित किया।

जुआरी इतने शातिर थे कि उन्होंने आने-जाने वाले रास्तों पर वाचर और अपने लोग फाॅर्म हाउस पर खड़े किए थे। जुआरियों को पकड़ना पुलिस टीम के लिए चुनौती थी। पर पुलिस ने अलग-अलग टीम बनाकर बाइक और कार के माध्यम से वहां पहुंची और घेराबंदी कर सभी जुआरियों को पकड़ लिया।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023