BJP से हुई क्रॉस वोटिंग – राजनांदगांव निगम से हेमा देशमुख चुनी गयी नयी महापौर

राजनंदगांव : कांग्रेस की हेमा देशमुख राजनांदगांव की नयी महापौर बन गयी है। आज महापौर पद के लिए हुए चुनाव में हेमा देशमुख ने 51 में से 31 वोट हासिल किये, जबकि भाजपा की शोभा सोनी सिर्फ 20 वोट हासिल कर पायी। हैरान करने की बात तो ये है कि भाजपा के 21 पार्षद थे, लेकिन भाजपा के पार्षद वोट में कांग्रेस ने एक सेंध लगा ली। भाजपा के पार्षद ने क्रांस वोटिंग की है।

कांग्रेस की ओर से प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर ने चुनाव की पूरी कमान संभाल रखी थी। कांग्रेस के पार्षद के साथ-साथ वो निर्दलीय पार्षदों के साथ भी सतत संपर्क में भी थे, लिहाजा नतीज कांग्रेस की जीत के रूप सामने आयी।

हरिनारायण धकेता ने भाजपा के शिव वर्मा को 10 मतों से हराकर सभापति पद पर कब्जा किया

महापौर चुनाव के पहले नवनिर्वाचित पार्षदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री गिरीश देवांगन और कांग्रेस की महिला नेता करुणा शुक्ला मौजूद थीं। शपथ ग्रहण के बाद महापौर पद के लिए कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया। सभापति पद के चुनाव में कांग्रेस के हरिनारायण धकेता के खिलाफ भाजपा के शिव वर्मा मैदान में थे। शिव वर्मा को 21 मत मिले, वहीं हरिनारायण धकेता को 30 मिले मत मिले।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023