RAIPUR | बीजेपी आईटी सेल ने डॉ रमन सिंह को बताया राष्ट्रीय अध्यक्ष, कांग्रेस ने पूछा- सुबह-सुबह मुंद्रा पोर्ट का माल फूंक रहे हो?

रायपुरः छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने बीजेपी की गलती पर जमकर चुटकी ली है। रमन सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बताने पर कांग्रेस ने बीजेपी आईटी सेल को नशेड़ी बताया है। कांग्रेस ने कहा कि सुबह-सुबह मुंद्रा पोर्ट का माल फूंक रहे हो ?। आईटी सेल की गलती से अब बीजेपी की फजीहत हो रही है, लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

दरअसल, राजधानी में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वागत की तैयारियां जोरों पर थी, एयरपोर्ट पर नड्डा के स्वागत में बीजेपी नेता डटे थे। इसी कड़ी में पूर्व सीएम रमन सिंह ने अपनी पार्टी के मुखिया जेपी नड्डा का स्वागत किया, लेकिन बीजेपी आईटी सेल ने इस स्वागत और मुलाकात को कौतूहल में तब्दील कर दिया। एक गलती अब भारी पड़ रही है।

क्या है पूरा मामला ?
बीजेपी छत्तीसगढ़ के ट्वीटर हैंडल में लिखा गया कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी का माना विमानातल में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आत्मीय स्वागत किया। इस ट्वीट के बाद कमेंट आने शुरू हो गए, क्योंकि रमन सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं और उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष बता दिया गया। इन सबके बीच कांग्रेस की नजर पड़ी और कांग्रेस ने जमकर चुटकी ली। बाद में इसे सुधार कर राष्ट्रीय अध्यक्ष की जगह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लिखा गया।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023