JAGDALPUR | भाजुयूमो कार्यकर्ता कर रहे थे अश्लील इशारे, फिर कार्यकर्ता भी हो गए उग्र, कांग्रेस भवन में तैनात हुई फोर्स

जगदलपुर: भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन के दौरान हुई झड़प के मामले में युका के प्रदेश महासचिव सुशील मौर्य ने भजुयूमो कार्यकर्ताओं पर गम्भीर आरोप लगये है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रदर्शन शांति पूर्ण चल रहा था और कार्यक्रम के अंतिम समय मे कुछ भाजयुमो कार्यकर्ता अपने कार्यालय के छत से हमारी महिला कार्यकर्ता को अश्लील इशारे करने लगे। भाजपा कार्यकताओं की इस हरकत के बाद माहौल गर्म हो गया।

सुशील मौर्य

आपको बता दें कि भाजपा दफ्तर के बाहर युका कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन और फिर हुई झड़प के बाद अब पुलिस ने कांग्रेस भवन की सुरक्षा बढ़ा दी ही। भवन के बाहर बेरिकेट्स लगाए जा रहे है और अतरिक्त बल तैनात कर दिया गया है दरअसल पुलिस को अंदेशा है कि भाजपा कार्यकर्ता भी भवन के बाहर प्रदर्शन कर सकते है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023