BIJAPUR | 22 जवानों के शव मिले, 1 जवान अभी भी लापता, हथियार के साथ-साथ जूते और कपड़े भी ले गए नक्सली

बीजापुर: तर्रेर इनकाउंटर में शहीदों की संख्या 23 से ज्यादा जा सकती है। ग्राउंट जीरो पर 16 जवानों के शव थे और कुछ ही दूरी पर 6 जवानों के शव मिले। गांव के भीतर 7 शहीद के शव, 7 शव गांव के बाहर और दो शव मिले हैं। अभी तक 22 जवानों के शव बरामद कर लिए गए हैं। अभी भी एक जवान लापता है।

नक्सलियों ने कई जवानों को गोलियां बरसायी हैं तो कईयों के उपर हैंड ग्रेनेड फेंक कर मारा था। बहुत क्रूरता से नक्सलियों ने जवानों की हत्या की है। जख्मी होकर पड़े जवानों को करीब से जाकर गोलियां मारी गयी हैं तो मरने के बाद भी जवानों पर गोलियां चलाते रहे। कई जवानों के शरीर पर कपड़े और जूते नहीं मिले हैं, ऐसी आशंका है कि जवानों के शरीर से कपड़े, जूते और हथियार भी लेकर भाग गए हैं।

जवानों की मौके पर सर्चिंग चालू है। इस मुठभेड़ में 10 नक्सलियों के भी मारे जाने की खबर है। उनके शव को नक्सली तीन ट्रैक्टरों में लेकर पूअर्ती गांव की तरफ ले गये हैं। जवान ने अभी तक एक महिला नक्सली और एक इंसास राइफल को बरामद किया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023