BREAKING NEWS | कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी की तबियत बिगड़ी ; “सर गंगा राम अस्पताल” में भर्ती

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को रविवार को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि उन्हें क्या समस्या हुई है। विस्तृत ब्योरे की प्रतीक्षा की जा रही है।

बता दें कि वह शनिवार को पेश हुए बजट के लिए भी संसद नहीं पहुंची थीं। अस्पताल में डॉक्टर कांग्रेस अध्यक्ष का चेकअप कर रहे हैं जिसके बाद ही किसी तरह की जानकारी सामने आने की संभावना है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023