JANJGIR | अलग रहने के बावजूद दीदी को परेशान करता था जीजा, साले ने फिल्मी स्टाइल में कर लिया अपहरण, फिर….

जांजगीर-चांपा: जीजी आए दिन दीदी को परेशान करता था, जिससे तंग आकर साले ने अपने जीजा का फिल्मी स्टाइल में अपहरण कर लिया। बाद में वह पुलिस से डर गया और खुद ही जाकर थाने में सरेंडर कर दिया। साले ने खुलासा किया कि इस अपहरण में उसकी दीदी थी शामिल थी। मामला रामपुर चौकी का बताया जा रहा है। पुलिस ने साले, उसकी बहन और एक सहयोगी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार सारागांव में रहने वाली भारती बरेठ की शादी केदारनाथ बरेठ से 8 साल पहले हुई थी। 2016 में दोनों के बीच अनबन शुरू हो गयी और वह एक-दूसरे से अलग रहने लगे। यहां तक की भरण-पोषण का केस भी जांजगीर कुटुंब न्यायालय मंे चल रहा है। बताया जा रहा है कि केदारनाथ बरेट अपने पिता के साथ बिर्रा थाना आया था, जहां से लौटते समय उसके साले आशुतोष बरेठ ने उसका उसका अपहरण किया और अपने गांव कोरबा ले गया।

केदार के पिता ने अपहरण की सूचना तुरंत पुलिस को दे दी। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी की, जिससे घबरा कर आशुतोष बरेठ, भारती बरेठ और आलोक यादव ने खुद ही रामपुर चौकी में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपियों ने कहा कि उनका जीजा केदारनाथ उसकी दीदी को बेहद परेशान करता था, जिससे तंग आकर उन्होंने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर धारा 341 365 323 147 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023