BALODABAZAR | शरीर से जुड़े भाईयों की मौत, विदेशों में थे लोकप्रिय, कई डाक्यूमेंट्री भी यू-टयूब में मौजूद

बलौदाबाजार। जन्म से शरीर से जुड़े हुए शिवनाथ और शिवराम की मौत हो गयी। वे कुछसमय से बीमार थे और उनका इलाज चल रहा था। आपको बता दें कि लवन के गांव में 20 साल पहले इनका जन्म हुआ था। वे जन्म से ही शरीर से जुड़े हुए थे।

इन बच्चों के दो पैर, चार हाथ व दो सिर थे। दोनों हाथ और पैर के सहारे से चलते थे। खाना भी एक साथ खाते थे। साथ ही पूरा रहन सहन एक दूसरे के सहारे ही करते, जिससे इन्हें कई तरह की समस्याओं से सामना करना पड़ता था। दोनों का पेट एक ही था। दोनों भाईयों में से कोई एक भी खाना खा ले तो दूसरे का भी पेटभर जाता था।

शिवराम और शिवनाथ प्रदेश ही नहीं देश विदेश में भी काफी प्रसिद्ध थे। दोनों जुड़वा भाइयों की कई डाक्यूमेंट्री आप यूट्यूब में भी देख सकते है। शिवराम और शिवनाथ के कई शो डिस्कबरी में भी चल चुके है। जिसके कारण इनसे मिलने देश सहित विदशों से भी कई डॉक्टर मिलने आये थे। वही दोनों का शरीर एक होने के कारण कई समस्याओं से दोनों को जूझना पड़ता था।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023