KANKER | BSF जवान ने कैम्प में खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटे अधिकारी, लगातार बढ़ रहे हैं जवानों की खुदकुशी के मामले

कांकेर: नक्सल प्रभावित कोड़ेकुरसी थाना क्षेत्र के करकापाल में बीएसएफ के जवान ने कैम्प में खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया है। बीएसएफ जवान का नाम लक्ष्मण बताया जा रहा है। जबकि कांकेर एसपी शलभ सिन्हा ने घटना की पुष्टि की है। यह घटना मंलगवार को करीब दोपहर 1 बजे घटी। यही नहीं, जवान लक्ष्मण ने अपनी रायफल से खुद को गोली मार ली और गोली की आवाज से कैम्प में अफरा तफरी मच गई थी।

इस घटना के बाद साथी जवानों और बीएसएफ के अधिकारियों ने जवान की गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल जिला पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद जवान को हेलीकॉप्टर से रायपुर रेफर किया गया था, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बीएसएफ जवान लक्ष्मण ने खुद को गोली क्यों मारी, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। जबकि बीएसएफ के अधिकारी मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

साल 2007 से साल 2019 तक की स्थिति के मुताबिक, सुरक्षा बल के 201 जवानों ने आत्महत्या की है। इसमें राज्य पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान भी शामिल हैं। जबकि साल 2020 में करीब 7 से ज्यादा जवानों ने खुदकुशी की है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023