BHILAI | BSP की महिला अधिकारी की कोरोना से मौत, इलाज के लिए अस्पताल में थी भर्ती, 4 घंटे में ही तोड़ दिया दम

भिलाई: भिलाई स्टील प्लांट के महिला अधिकारी की कोरोना से मौत हो गयी। महिला अधिकारी का नाम वैशाली सुपे थे और वह एजुकेशन डिपार्टमेंट की हेड डीजीएम थी। बताया जा रहा है कि उन्हें कल ही हालत खराब होने के बाद सेक्टर-9 हाॅस्पिटल में एडमिट कराया गया था। पर इलाज के दौरान 4 घंटे में ही उसने दम तोड़ दिया।

वैशाली को हार्ट अटैक भी आया था, जिसके बाद उनकी जान चली गयी। होली के पहले वैशाली सुपे की कोरोना रिपोर्ट पाॅजीटिव आयी थी, जिसके बाद उन्होंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया था। उनकी स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही थी। उनके पति ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उनके पति सेक्टर-9 अस्पताल में एडमिट किया गया था।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023