BOLOD | कांग्रेस नेता की दबंगई, महामंत्री को खंभे से बांधकर पीटा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

बालोद: दो कांग्रेसी नेताओं के बीच विवाद इतना बढ़ा कि डौंडीलोहारा जनपद पंचायत सदस्य राजेश साहू ने ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी देवरीबंगला के महामंत्री छक्कन साहू को बाजार में लकड़ी के खंभे से बांधकर जमकर पीटा। इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। छक्कन को गंभीर हालत में राजनांदगांव के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों ने एफआईआर दर्ज करा दी है।

मामला 30 जून का बताया जा रहा है। छक्कन जेवरतला बाजार स्थित अपनी दुकान में बैठे थे। तभी राजेश साहू अपने साथियों के साथ आए और गाली-गलौच शुरू कर दी। यही नहीं उन्होंने दुकान में बैठे छक्कन को भी मारा। उसके बाद हाईवे के किनारे लकड़ी के खंभे से बांध दिया और सभी ने पीटा जमकर। परिवार लोगों से उन्हें बचाने की गुहार लगाता रहा पर किसी ने भी मदद नहीं की। पुलिस तक मामला गया और उन्होंने दोनों पक्ष को शांत कराया।

बालोद के एडिशनल एसपी ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों ने एफआईआर दर्ज करायी है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023