दो ट्रकों के बीच दबी कार, 8 लोगों की मौत, एक मासूम को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया

बहादुरगढ़: हरियाणा के बहादुरगढ़ में सुबह चार बजे बादली-गुरुग्राम रोड पर एक भीषण हादसा हो गया। हादसे में आठ लोगों की जान चली गई। हादसा फरुखनगर के पास हुआ, जहां ओवरटेक करने के चक्कर में एक कार आगे और पीछे आ रहे ट्रक के बीच में आ गई। कार में नौ लोग सवार थे। जिनमें आठ की मौके पर मौत हो गई और एक बच्ची की जान बच गई। मृतकों में चार पुरुष, तीन महिलाएं और एक बच्चा शामिल है।

गोगा मेड़ी के दर्शन कर लौट रहा था परिवार
हादसे में मारे गए सभी लोग उत्तरप्रदेश के फिरोजाबाद जिले के गांव अनूप नंगला के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जो राजस्थान में गोगा मेड़ी के दर्शन कर लौट रहे थे। पुलिस ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव बाहर निकाले। बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने तीनों वाहनों को जब्त कर लिया है। हादसे की जांच जारी है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023