CHHATTISGARH MONSOON: क्या जुलाई ऐसे ही गुजरेगा ? जानिए प्रदेशभर में बारिश और तापमान का हाल

रायपुर:

प्रदेश में बारिश नहीं हो रही है, ऐसा नहीं है। मगर भारी बारिश का जो पूर्वानुमान था वह फेल हो गया है। हालांकि अच्छी खबर इस लिहाज से है कि मानसून ने पूरे देश को कवर कर लिया है। इसलिए अब बंगाल की खाड़ी में बनने वाले सिस्टम के चलते बारिश हो, यह जरूरी नहीं है। स्थानीय सिस्टम से भी लगातार बारिश होती रहेगी। बहरहाल प्रदेश में अब तक औसत बारिश 21 फीसद कम रही है।

मौसम वैज्ञानी एचपी चंद्रा के मुताबिक आने वाले दिनों में कोई नया सिस्टम नहीं बन रहा है। हालांकि हल्की बारिश होती रहेगी। शुक्रवार की रात दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश का पूर्वानुमान था। शुक्रवार की सुबह धूप रही, लेकिन शाम होते-होते बादल घिर आए और शाम को करीब 15 मिनट बारिश हुई। शहर तरबतर हो गया।

जिलों का तापमान :

जिले          तापमान       बारिश

  • रायपुर                  36.8                   15.4
  • बिलासपुर             34.2                    0.7
  • पेंड्रा           34.9         17.2
  • अंबिकापुर        32.4              36.6
  • जगदलपुर      30.8         2.4
  • दुर्ग           34.8         22.2
  • राजनांदगांव     38.5         20.0
  • (बारिश के आंकड़े मिमी में)

पारा नहीं घट रहा:

मौसम विभाग के आकंड़ों के मुताबिक बारिश नहीं होने की वजह या फिर कम होने के कारण तापमान में कमी नहीं आ रही है। अभी जो तापमान 30 डिग्री के करीब होना चाहिए था, वह 36-37 डिग्री पर बना हुआ है। यही वजह है कि एसी, कूलर, पंखे सभी जुलाई में भी चल रहे हैं।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023