कोरियोग्राफर सरोज खान मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती

मुंबई: कोरियोग्राफर सरोज खान को मंगलवार शाम मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक, सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। रिपोर्ट्स के माने तो उनकी कोरोना जांच भी हुई है। हालांकि, यह भी दावा किया जा रहा है कि उनकी पहली रिपोर्ट निगेटिव आई है। 71 वर्षीय सरोज खान ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक गाने दिए हैं। उन्होंने साल 1983 में ‘हीरो’ फिल्म में कोरियोग्राफी की थी। जबकि, बतौर कोरियोग्राफर उनकी आखिरी फिल्म ‘कलंक’ थी।

कोरियोग्राफर सरोज खान के एक करीबी सूत्र ने कहा है, “कुछ दिनों पहले सांस लेने की समस्या की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। हम चिंतित थे, लेकिन शुक्र है कि यह कोविड-19 नहीं है। वह अब बेहतर महसूस कर रही है और जल्द छुट्टी होने की संभावना है।

कोरोना से बचने के लिए शेयर किया था वीडियो


मई में कोरियोग्राफर सरोज खान ने इंस्टाग्रााम पर एक वीडियो शेयर किया थे। इसमें वे देशवासियों से वॉरियर्स की रिस्पेक्ट करने अपील करते हुए नजर आ रही थी। सरोज ने इस वीडियो में कहा था- आप क्यों नहीं समझते हैं। बच्चों से जिंदगी मत छीनो। कुछ तो रिस्पेक्ट दिखाओ। भगवान के वास्ते, अल्लाह के वास्ते अपनी देखभाल करो। घर पर रहो।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023