CM भूपेश ने किया पुलवामा शहीदों को याद, मोदी सरकार से सवाल करते हुए किया ये ट्वीट

रायपुर। 14 फरवरी, 2019 का वो काला दिन जब अपने जवानों की शहादत पर पूरे देश की आंखों में आंसू थे। दोपहर के 3:30 बजे रहे थे, जब आतंकियों ने वीर जवानों के काफिले पर हमला कर दिया था। इसमें देश के 40 जवानों ने अपनी शहादत दी थी। एक साल हो गया है इस दुखद घटना को, लेकिन आज भी दिलों में पुलवामा हमला का दर्द मौजूद है। वहीं, आज इन जवानों को श्रद्धांजलि भी दी जा रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी शहीद जवानों को अपनी श्रद्धांजलि दी है।

मुख्यमंत्री ने जवानों की शहादत को नमन करते हुए मोदी सरकार पर हमला भी किया है। उन्होंने मोदी सरकार से इस घटना से तीन सवाल भी किये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि

आज ही के दिन गत वर्ष पुलवामा में शहीद हुए वीर जवानों की शहादत को कोटि-कोटि नमन करता हूँ।

साथ ही लोकतंत्र का सिपाही होने के नाते पुनः सवालों को दोहराता हूँ-

1. 300 किलो RDX कहाँ से आया?

2. हमले की जाँच कहाँ तक पहुँची?

3. शहीदों के परिवारों को न्याय मिल गया?

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023