CM भी कोरोना की चपेट में, Tweet कर दी जानकारी, आइसोलेट होने वाले देश के दूसरे मुख्यमंत्री

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी। गहलोत ने ट्वीट कर बताया कि आज शाम मैंने अपना कोविड टेस्ट करवाया जो पॉजिटिव आया है। मेरे बेहद हल्के लक्षण हैं एवं कोई अन्य परेशानी नहीं है। आज मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से निवेदन है कि वे स्वयं को आइसोलेट कर लें एवं अपना कोविड टेस्ट अवश्य करवाएं।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023