AMAZING | यहां 96 प्रतिशत हाईस्कूलों में लगी है कंडोम वेंडिंग मशीन, वजह जानकर हैरान हो जाएंगे आप

नई दिल्ली: कंडोम को लेकर दुनिया में कम ही बात की जाती है। पर एक देश ऐसा है जहां 96 प्रतिशत हाईस्कूलों में कंडोम वेंडिंग मशीने लगी हैं। फ्रांस में कंडोम के वेंडिंग मशीनो को लेकर इन दिनों एक टवीट काफी चर्चा में है। 2006 से ही फ्रांस के 96 प्रतिशत हाईस्कूलों में कंडोम मशीने लगी हुई हैं।

बताया जाता है कि 30 साल पहले हाईस्कूल में कंडोम के वेंडिंग मशीने लगाने की शुरूआत की गयी थी। 1992 में जब एडस के रोगियों की संख्या बढ़ने लगी तब ये कदम उठाया गया। यौन सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए और कम उम्र में होने वाली गर्भावस्था को रोकने के लिए स्कूलों में वेंडिंग व्यवस्था की गयी।

हाईस्कूल, पब्लिक और प्राइवेट स्कूलों में कंडोम वेंडिंग मशीने लगायी हैं। ये सभी शासकीय अनुदान वाले स्कूल हैं और शिक्षा विभाग के सर्वेक्षण में इन स्कूलों को प्रदर्शित किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार 2019 में इले-दे-फ्रांस में सबसे ज्यादा करीब 26 मिलियन से अधिक कंडोम बेचे गए थे। वहीं ऑवरगने-रौन-अल्पेस लगभग 14.6 मिलियन कंडोम बेचे गए थे।

स्कूलों में कंडोम वेंडिंग मशीन लगाने का काफी विरोध किया गया था लेकिन एडस के बढ़ते केसेस को देखते हुए लोग भी इस अभियान मंे शामिल हो गए थे।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023