कांग्रेस ने 125 उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया, 40 प्रतिशत महिलाओं को मिली टिकट

लखनउ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावके लिए आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पार्टी के 125 उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। पहली सूची में 40 फीसदी महिलाओं को टिकट दिया गया है। प्रियंका गांधी ने महिलाओं के नामों का ऐलान करते हुए कहा कि ये सभी महिलाएं संघर्ष करने वाली हैं। बड़ी बात यह है कि कांग्रेस ने उन्नाव रेप पीड़िता की मां आशा सिंह को भी टिकट दिया है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रियंका गांधी ने कहा, 125 उम्मीदवारों की सूची में से 50 महिलाएं हैं। हमने प्रयास किया है कि संघर्षशील और पूरे प्रदेश में नई राजनीति की पहल करने वाले प्रत्याशी हों।

10 मार्च को आएंगे यूपी चुनाव के नतीजे
बता दें कि उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में मतदान 10 फरवरी से शुरू होगा। यूपी में सात चरणों में 10, 14, 20, 23, 27 और 3 और 7 मार्च को वोट डाले जाएंगे। जबकि वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी। चुनाव आयोग ने कोरोना के मद्देनज़र यूपी, पंजाब, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों के लिए 15 जनवरी तक किसी भी राजनीतिक रैलियों और रोड शो की अनुमति नहीं दी है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023