GARIYABAND | कांग्रेस ब्लाॅक अध्यक्ष की मौत, सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में कराया गया था भर्ती

गरियाबंद: छुरा ब्लाॅक के कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजू ठाकुर का बीती रात निधन हो गया। सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

बीएओ ने बताया कि राजू ठाकुर का ऑक्सिजन लेवल काफी कम हो गया था। जिसके कारण वह सांस नहीं ले पा रहे थे। कोरोना टेस्ट किया गया पर अभी तक रिपोर्ट नहीं मिली है। आपको बता दें कि 35 वर्ष राजू को दूसरी बार ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष का दायित्व मिला था। बीते दिनों महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ममता राठौर का भी निधन हो गया था।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023