BILASPUR | मरीजों को देखकर रहे डॉक्टर से कांग्रेस पार्षद ने की मारपीट, दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज कराई FIR

बिलासपुर: एक डॉक्टर जब मरीजांे को देख रहे थे तभी कांग्रेस पार्षद आए और उन्होंने डॉक्टर को गाली गलौच देते हुए मारपीट शुरू कर दी। बताया जा रहा है विवाद एक फ्लैट बिक्री से जुड़ा हुआ है। मारपीट के बाद कांग्रेस पार्षद और डॉक्टर ने एक दूसरे के खिलाफ सरकंडा थाने में केस दर्ज कराया है।

मिली जानकारी के अनुसार बहतराई रोड में रहने वाले डॉ.रजनीश पांडे बिलासपुर के प्रथम हॉस्पिटल में काम करते हैं। उन्होंने सकरी क्षेत्र के सृष्टि संस्कृति अपार्टमेंट में अपनी पत्नी पूनम पांडे (38) के नाम पर दर्ज फ्लैट को बेचने का फैसला किया था। 30 लाख रुपए में फ्लैट बेचने की बात संजीव सारस्वत के साथ तय हुई थी। डॉक्टर ने एडवांस में 5 लाख रुपए भी संजीव से ले लिए थे। जिसके बाद डॉक्टर रजनीश ने फ्लैट कि रजिस्ट्री संजीव के नाम पर शुक्रवार को करवा दी थी।

इसी बीच शुक्रवार की रात 9 बजे डॉक्टर अस्पताल में मरीजों को देख रहे थे कि अचानक संजीव अपने पार्षद साथी राजेश शुक्ला समेत अन्य लोगों को लेकर कैबिन में पहुंच गया। संजीव ने डॉक्टर से कहा कि जिस फ्लैट का रजिस्ट्रेशन करवाया गया है, उसमें रिपेयरिंग को जरूरत है, जिसका खर्चा कम से कम 50 हजार रुपए आयेगा। इतनी रकम वह नहीं दे सकता, इसलिए तय रकम में से इतने रुपए घटाए जाएं। डॉ. रजनीश ने बताया कि यही सब बात चल ही रही थी कि पार्षद राजेश शुक्ला उन्हें गाली देने लगा और मारपीट शुरू कर दी। जबाव में डॉक्टर ने भी हाथापाई कर दी है।

पूरी घटना को लेकर राजेश शुक्ला ने सरकंडा थाने में थ्प्त् दर्ज करवाते हुए डॉक्टर पर मारपीट का आरोप लगा दिया। जवाब में डॉक्टर ने भी थ्प्त् राजेश शुक्ला के खिलाफ दर्ज करवा दी। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ धारा 294, धारा 323 और धारा 506 के तहत केस दर्ज किया है। वहीं अब मामला दर्ज होनों के बाद दोनों पक्ष अब समझौते के बीत कह रहे हैं। इधर, डॉक्टर ने यह भी कहा है कि जिस फ्लैट को की रजिस्ट्री उन्होंने संजीव के नाम पर करवाई थी। उसे वह कैंसल करवा देंगे।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023