JAGDALPUR | कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने भाजपा नेताओं को दिया अल्टीमेटम, कहा- 24 घंटे में माफी मांग लो, वरना कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहो

जगदलपुर: शहर में पिछले तीन दिनों से चल रहे राजनीतिक तनाव को खत्म करने और माहौल को शांत करने के लिए बुधवार को कांग्रेस ने एक पत्रवार्ता आयोजित की। इस पत्रवार्ता में कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि भाजपा नेताओं ने गलती के साथ अपराध भी किया है।

भाजपा नेताओं ने महिलाओं को अपमानित किया है और झूठी शिकायत भी पुलिस में की है। इसके बावजुद शहर में शान्ति के लिए यदि भाजपा नेता सार्वजनिक माफी मांग लेते है तो कांग्रेस भी भाजपा नेताओं के खिलाफ की गई शिकायत वापस ले लेगी।

आपको बता दें कि महंगाई के विरोध में कांग्रेस जब बीजेपी कार्यालय का घेराव करने जा रही थी, तभी दोनों पक्षों के बीच जोरदार झड़प हुई। जिसके बाद कांग्रेस ने यह आरोप लगाया कि बीजेपी कार्यकर्ताााओं ने कांग्रेस महिला कार्यकताओं के साथ अश्लीलता और अभद्रतापूर्वक व्यवहार किया। इस संबंध में कांग्रेस ने मंगलवार को एसपी को एक ज्ञापन भी सौंपा है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023