BIJAPUR | कांग्रेस नेत्री की मौत, 18 दिन पहले आयी थी कोरोना पाॅजीटिव, तबीयत बिगड़ने पर वेंटिलेटर पर रखा गया था

बीजापुर: कोरोना से नेताओं का मौत का सिलसिला रूक नहीं रहा है। करूणा शुक्ला, दीपक कर्मा की मौत के बाद आज एक और कांग्रेस नेत्री का देहांत हो गया। इस नेत्री का नाम राधिका तेलम है, जो बीजापुर जनपद पंचायत की अध्यक्ष थी। मिली जानकारी के अनुसार कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें जगदलपुर के मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया था। जहां सुबह 5 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।

राधिका तेलम 18 दिन पहले कोरोना पाॅजीटिव आयी थी, जिसके बाद उन्हें बीजापुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें जगदलपुर रेफर किया गया था। वेंटिलेटर पर कई दिन रहने के बाद आज सुबह राधिका की मौत हो गयी। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले कांग्रेस की जिलाध्यक्ष ममता राठौर की भी मृत्यु हुई थी।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023