RAIPUR| महंगाई के खिलाफ कांग्रेस नेताओं ने घर के बाहर किया धरना प्रदर्शन, सिलेंडर और खाद्य वस्तुओं के बढ़े दामों को दिखाया, थाली बजाकर किया प्रदर्शन

रायपुर: महंगाई को मुददा बनाकर आज प्रदेश कांग्रेस नेतााओं ने अपने-अपने घरों के बाहर तंबू लगाकर धरना दिया। करीब दो घंटे तक चले इस धरना प्रदर्शन में बड़े नेताओं के अलावा बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया।

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने सिविल लाइन स्थित बस्तर बाड़ा में अपने सरकारी आवास के बाहर धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने अपने हाथ पर तख्तियां रखी हुई थी जिसमें मूल्य वृद्धि के खिलाफ स्लोगन लिखे हुए थे। उनका साथ राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला, कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने भी दिया। मोहन मरकाम ने कहा कि मोदी सरकार की गलत नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था को गर्त में धकेल दिया है। लोगों का रोजगार छूट गया। जनता गरीबी झेलने को मजबूर हो गयी है।

वहीं शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खाली सिलेंडर, तेल, दाल और सूखी खाद्य वस्तुओं को रखकर प्रदर्शन किया। उन्होंने तख्ती में 7 साल में बढ़े दामों को दिखाने की कोशिश की।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023