RAIPUR | कांग्रेसियों ने महंगाई के खिलाफ निकाली साइकिल रैली, मोहन मरकाम के साथ विधायकों ने केन्द्र पर साधा निशाना

रायपुर: बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। राजधानी रायपुर में जयस्तंभ चौक से कांग्रेसी साइकिल से रैली निकालकर निकले और केन्द्र की नीतियों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।

इस रैली में पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय अन्य कांग्रेसियों ने कहा कि बढ़ती महंगाई पर लगाम लगाने में मोदी सरकार फेल हो गयी है। देशभर में पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम से आम आदमी का बजट भी बिगड़ गया है। कांग्रेसियों ने पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों में रोक लगाने की गुजारिश की है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023