KANKER | गाना बजाने को लेकर हुआ विवाद, भतीजे ने काट लिया चाचा का कान

कांकेर: जिले के भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र में व्यक्ति के कान काट दिए जाने का मामला सामने आया है। शादी समारोह में गाना बजाने को लेकर दो युवकों के बीच में विवाद हो गया। विवाद बढ़ता देख बीच-बचाव करने पहुंचे चाचा को अपनी कान गंवाई पड़ गई। आक्रोशित भतीजे ने चाचा के कान काटकर अलग कर दिए। खुशी के माहौल में खलल पैदा हो गई।

जानकारी के अनुसार धनगुडरा गांव में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान गाना भी चल रहा था। तभी गाना बजाने को लेकर अजय और ललित नाम के युवक के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। शादी समारोह में कुछ अनहोनी न हो, इसलिए चाचा अशोक पुरबिया उनको शांत कराने पहुंच गए।

और उसके कान को दांतों से काट दिया। जिससे अशोक का एक कान कटकर अलग हो गया। घटना के बाद शादी में हड़कंप मच गया। घायल अशोक को तत्काल संजीवनी एक्सप्रेस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानुप्रतापपुर में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज चल रहा है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023