RAIPUR | सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर पार्षद पति ने की लाखों की धोखाधड़ी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर: एक युवक को सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर बिरगांव नगर निगम में भाजपा पार्षद के पति हरेन्द्र शर्मा ने लाखों की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। मामला खमतराई थाने का है।

मिली जानकारी के अनुसार दुखनाशन मानिकपुरी को लेबर इंस्पेक्टर बनाने का झांसा देकर आरोपी हरेंद्र शर्मा ने धोखाधड़ी की थी। उसने प्रार्थी से जुलाई 2018 से लेकर दिसंबर 2019 तक में चार किश्तों में कुल 7 लाख रूपये लिए थे। पर न ही उसे नौकरी लगाई और ना ही पैसा वापस किया। पीड़ित की शिकायत के बाद मामले की विवेचना की गयी।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी के विरुद्ध साक्ष्य पाए जाने पर गुरुवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023