RAJNANGAON | 18 राउंड की गिनती पूरी, कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा 13633 वोटों से आगे, सिर्फ इतने ही राउंड हैं बाकी

राजनांदगांव: खैरागढ़ उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। अब तक 17 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। इस दौरान कांग्रेस को निर्णायक बढ़त मिल चुकी है| कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा वोटों 13633 से आगे चल रही हैं। 18 चरण में कांग्रेस प्रत्याशी को 63195 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी को 49562 वोट मिले हैं।

सबसे बड़ी बात यह है कि यशोदा वर्मा पहले चरण से ही बढ़त लिए हुए हैं, जबकि जंघेल पिछड़ते जा रहे हैं। चरण दर चरण कांग्रेस और भाजपा उम्मीदवार के वोटों में बढ़ते अंतर से कांग्रेस खेमे में जबर्दस्त उत्साह है, जबकि भाजपा के नेता और कार्यकर्ता अभी भी अपने प्रभाव वाले क्षेत्र की मशीनों की गिनती शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, जोगी कांग्रेस के प्रत्याशी नरेंद्र सोनी का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। इधर, राजधानी रायपुर में कांग्रेस मुख्यालय में भी जश्न का माहौल है। ढोल बजाए जा रहे हैं। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यह जीत कांग्रेस सरकार की योजनाओं और वादों को पूरा करने की जीत है। कांग्रेस ने सेमीफाइनल की तरह लड़ा और सेमीफाइनल में कांग्रेस की जीत होने जा रही है। भाजपा सेमीफाइनल हार गई है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023