BILASPUR | दम्पत्ति की संदिग्ध अवस्था में मौत, पति फंदे पर तो पत्नी की जली लाश मिली, कुछ ही साल पहले हुई थी शादी

लोरमी: बुधवारा इलाके में दम्पत्ति की संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है। बताया जा रहा है कि महिला की लाश जली अवस्था में मिली तो वहीं पति की लाश को पुलिस ने फांसी के फंसे से बरामद किया है।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवारा में रामधुन राजपूत का परिवार रहता है। कल रात रामधुन की पत्नी दीपलक्ष्मी जली हुई मिली। दीप की आवाज सुनकर पड़ोसी बाहर निकले थे। दीप पूरी तरह से आग की लपटों में घिरकर कमरे में बेसुध मिली, वहीं उसका पति रामधुन निकलकर भाग गया था।

रिश्तेदारों ने दीपलक्ष्मी के पिता को उसके निधन की सूचना दी। रात 3 बजे जब उसके पिता घर पहुंचे। इसी बीच रामधुन का शव उनके घर से कुछ ही दूरी पर पेड़ से लटकता हुआ मिला। बताया जा रहा है कि रामधुन और दीपलक्ष्मी का विवाह कुछ ही वर्षों पूर्व हुआ था। उनकी दो छोटी बच्चियां है। पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गांववालों ने पूछताछ में बताया कि पति रामधुन नें अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि पति-पत्नी के बीच के अक्सर विवाद होता था। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर पूरे मामले की सघन जांच में जुट गई है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023