Bijapur | CRPF के जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, कुछ दिनों से मानसिक रूप से था परेशान

बीजापुर: सीआरपीएफ जवान ने आत्महत्या करने की कोशिश की। जवान ने खुद को गोली मारी, जो उसके सीने में लगी है। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया या है।

मिली जानकारी के अनुसार जवान का नाम शिबू यस है, वह सीआरपीएफ के 170 बटालियन में तैनात था। मोदकपाल में उनका कैंप लगा हुआ है, जहां रात 9.30 बजे गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जब जवान वहां दौड़कर पहुंचे तो शिबू खून से लपपथ था। पास में ही उसकी सर्विस राइफल भी पड़ी हुई थी। पहले उसे बीजापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाॅक्टरों ने ऑपरेशन कर उसके सीने की गोली निकाल दी। उसके बाद नाजुक हालत देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया है।

बताया जा रहा है कि जवान छुट्टी नहीं मिलने के कारण कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023