DGP डीएम अवस्थी की सख्त वार्निंग – बोले भ्रष्टाचार में लिप्त पुलिस अधिकारियों और सिपाहियों की शिकायत मिली तो उनकी खैर नहीं ; पढ़िए पूरा मामला

रायपुर :

DGP डीएम अवस्थी ने कदाचार और भ्रष्टाचार में लिप्त पुलिस अधिकारियों और सिपाहियों को कंट्रोल करने के लिए पुलिस अधीक्षकों को सख्त शब्दों में चेताया है। उन्होंने आम नागरिकों से आग्रह किया है ऐसे पुलिस अधिकारियों की जांच के लिए पुलिस मुख्यालय में शिकायत सेल खुल गया है। आप शिकायत करें, निश्चित तौर पर ऐसे पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

डीजीपी ने सूबे के सभी पुलिस अधीक्षकों और थानेदारों को पत्र लिखकर नाराजगी जताई है कि 14 जून को उन्होंने थानों को आदर्श जनसेवा केंद्र के रूप में विकसित करने कहा था। पुलिस अधीक्षकों ने इसे सभी थानों को सर्कुलेट भी किया था। डीजीपी ने लिखा है, इस परिपत्र के बाद भी सूबे में पुलिस अधिकारियों के खिलाफ लगातार गंभीर किस्म के कदाचार और भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं। इससे परिलक्षित होता है कि थानों को उक्त परिपत्र भेजने के बाद भी सही ढंग से उसका परिपालन नहीं कराया जा रहा है। उन्होंने पुलिस अधीक्षकों को फिर आगाह किया है कि वे इसे संज्ञान में लें और पुलिस अधिकारियों के ऐसे कृत्यों पर लगाम लगाएं।

पुलिस प्रमुख ने आम लोगों से भी आग्र्रह किया है कि प्रदेश में पुलिस अधिकारियों की शिकायतों के लिए पुलिस मुख्यालय में शिकायत सेल का गठन किया जा चुका है। आप निर्भय होकर कंप्लेन करें। पुलिस वाले अगर दोषी पाए गए तो निश्चित तौर पर उनके खिलाफ निलंबन के साथ ही वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023