DHAMTARI | दो बाइकों की आपस में हुई भिडंत, 3 लोगों की मौके पर ही मौत, 4 घायल

धमतरी : बोराई थाने के पास गांव घटुला आ रहे तीन बाइक सवारों की मौत हो गयी है, वहीं चार लोग घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार तेज रफतार बाइक की आपस में भिंडत हो गयी थी। घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गयी है और घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार तीन लोग बोराई से ग्राम घटुला के तरफ आ रहे थे। सामने से आ रही दूसरी बाईक से जोरदार टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। एक्सीडंेट के बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और 108 को दी। सभी घायलों को नगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए ले जाया गया है।

मृतकों में सुभाष 55 वर्ष ग्राम बोराई, लक्ष्मण आमगांव, पुरषोत्तम है, जो ग्राम बोराई के रहने वाले थे। वहीं गंभीर रूप से घायल काशीराम की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023