DURG | मृत मां के 70 हजार रूपयों के लिए भाईयों में विवाद, बड़े भाई ने छोटे भाई की हथौड़ा मारकर की हत्या

दुर्ग: मां के जमा किए गए रूपयों के लिए दो भाईयों में विवाद ऐसा छिड़ा कि बड़े भाई ने छोटे भाई की हथौड़ा मारकर जान ही ले ली। हत्या के बाद आरोपी भाग खड़ा हुआ, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार ढाबा गांव में रहने वाले लोकेश यादव और रवि यादव भाई हैं। 7 साल पहले उनकी मां केवरी बाई का देहांत हो गया। जमीन बेचने के बाद उनके खाते में 70 हजार रूपये जमा थे जिसे लेकर दोनों भाईयों के बीच अक्सर विवाद होता था।

मंगलवार की रात करीब 9 बजे लोकेश अपने भाई रवि के घर पहुंचा और रूपयों को लेकर विवाद शुरू हो गया। लोकेश इतने ताव में आ गया की हथौड़े से तबातोड़ सिर पर वार करना शुरू कर दिया। रवि खून से लथपथ हो गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023