LIFE STYLE | क्या आप भी करते हैं खाली पेट एक्सरसाइज, हो सकते हैं कई नुकसान, जानिए क्या है सही समय और कब करना चाहिए

नई दिल्लीः स्वस्थ रहने के लिए सही खानपान के साथ बॉडी को एक्टिव रखना भी बहुत जरूरी है। इसके लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स रोजाना एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं। रेगुलर एक्सरसाइज करने से हेल्दी और फिट रहने में काफी मदद मिलती है। इससे आपके शरीर के सभी अंग सुचारु रूप से काम कर पाते हैं।

एक्सरसाइज करने से वजन घटाने में भी काफी मदद मिलती है। लेकिन अगर आप ठीक तरीके से एक्सरसाइज नहीं करते हैं, तो इससे आपकी सेहत को कई नुकसान भी हो सकते हैं। हम में से कई लोग सुबह के समय एक्सरसाइज करना पसंद करते हैं। लेकिन अगर आप भी खाली पेट एक्सरसाइज करते हैं, तो आपके इससे होने वाले फायदे और नुकसान के बारे में पता होना चाहिए।

सुबह खाली पेट एक्सरसाइज करने से तेजी से फैट बर्न करने में मदद मिलती है। लेकिन ऐसा करने से आपकी सेहत को की नुकसान भी हो सकते हैं। जी हां, सुबह खाली पेट एक्सरसाइज करने से डिहाइड्रेशन, कमजोरी और पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इस लेख में विस्तार से जानेंगे खाली पेट एक्सरसाइज करने के नुकसान

थकान और कमजोरी

सुबह खाली पेट एक्सरसाइज करने से आपको थकान और कमजोरी भी महसूस हो सकती है। दरअसल, सुबह के समय हमारा पेट पूरी तरह से खाली होता है और बॉडी में एनर्जी कम होती है। ऐसे में, जब आप सुबह खाली पेट एक्सरसाइज करते हैं, तो शरीर में ऊर्जा का स्तर गिरने लगता है।

इसके कारण आपको थकान और कमजोरी जैसे लक्षण महसूस होने लगते हैं। इसलिए, एक्सरसाइज करने से थोड़ी देर पहले एक केला या सेब खा लें।

ब्लड शुगर लेवल कम होना

अगर आप खाली पेट एक्सरसाइज करते हैं, तो ऐसा करने से आपका ब्लड शुगर लेवल कम हो सकता है। जी हां, सुबह खाली पेट एक्सरसाइज करने से बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है, जिससे ब्लड शुगर लेवल तेजी से गिरने लगता है। ऐसी स्थिति में कई लोगों को उल्टी, मतली और जी मिचलाना जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं।

अगर आपको पहले से ही हाइपोग्लाइसीमिया (लो ब्लड शुगर) की समस्या है, तो आपको खाली पेट वर्कआउट करने से बचना चाहिए।

पोषक तत्वों की कमी

कुछ लोगों को सुबह खाली पेट एक्सरसाइज करने की आदत होती है, लेकिन ऐसा करना से शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। दरअसल, एक्सरसाइज करने के लिए बॉडी को पोषक तत्वों की जरूरत होती है। लेकिन जब आप खाली पेट एक्सरसाइज करते हैं, तो शरीर को भोजन से पोषक तत्व ऐसी नहीं मिल पाते हैं। ऐसी स्थिति में हमारा शरीर पहले से मौजूद पोषक तत्वों को इस्तेमाल करने लगता है, जिसके कारण शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है।

दर्द या चोट का जोखिम

सुबह खाली पेट एक्सरसाइज करने के कारण कई लोगों को पेट में दर्द या ऐंठन की समस्या हो सकती है। दरअसल, खाली पेट एक्सरसाइज करने से मांसपेशियों में चोट लगने का जोखिम बढ़ सकता है। ऐसे में, अगर आप खाली पेट हैवी एक्सरसाइज करते हैं तो आपको पेट में दर्द या मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या हो सकती है। इससे बचने के लिए आपको एक्सरसाइज करने से पहले कुछ खा लेना चाहिए।

एक्सरसाइज करने का सही समय क्या है

स्वस्थ रहने के लिए जितना जरूरी एक्सरसाइज करना है, उतना ही जरूरी है कि आप सही समय पर एक्सरसाइज करें। वैसे तो आप सुबह या शाम, किसी भी समय एक्सरसाइज कर सकते हैं। लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट मानते हैं कि अगर आप एक्सरसाइज के साथ दिन की शुरुआत करते हैं, तो इससे पूरे दिन ऊर्जावान और सकारात्मक महसूस करते हैं।

हालांकि, अगर आपको एक्सरसाइज से पहले हमेशा कुछ खा लेना चाहिए। इसके लिए आप केला, ओट्स व अंडे आदि का सेवन कर सकते हैं। इसके साथ ही, यह भी ध्यान रखें कि एक्सरसाइज करने से आधे से एक घंटे पहले खाना सही रहता है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023