DURG | वरिष्ठ नागरिकों के लिए ‘ड्राइव इन वैक्सिनशन’ आज से शुरू, 60 से अधिक लोगों ने लिया इस सुविधा का लाभ, बुजुर्गों ने फीड बैक में ये कहा

दुर्ग: अब बुजुर्ग नागरिक कार में बैठकर ही वैक्सीन लगवा सकते हैं। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ड्राइव इन वैक्सिनशन की सुविधा आज से प्रारंभ की गयी है। वैक्सीन लगने के बाद वह कार में ही आधे घंटे रेस्ट कर सकते हैं। मेडिलक टीम उनकी सुविधा के लिए मौजूद रहेगी। यदि आधे घंटे तक सब सामान्य रहा तो उन्हें घर जाने की इजाजत मिल जाएगी।

वरिष्ठ नागरिक इस सुविधा से काफी सुकून महसूस कर रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन हो जाता है। यह ऐसे लोगों के लिए भी फायदेमंद है जिन्हें चलने-फिरने में समस्या होती हैं। इसके लिए जगह भिलाई के सूर्या शॉपिंग मॉल की पार्किंग को चुना गया है।

यह सुविधा आरंभ होने के पहले दिन कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे भी मौजूद थे। वैक्सीन लगने के बाद उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों से फीडबैक भी लगा। बुजुर्गों ने बताया कि यह सुविधा उन्हें बेहद पसंद आयी। गर्मी होने के कारण वह ज्यादा देर खड़े होने में असक्षम थे। गाड़ी में ही बैठे बैठे यह सुविधा उपलब्ध होने इन समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ा।

आपको बता दें कि यह कार्यक्रम जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में भिलाई नगर निगम द्वारा किया जा रहा है। आज सुबह से ही बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक इस सुविधा का लाभ रहे हैं। इस सुविधा के अंतर्गत आज 3 घंटे के अंदर ही 60 वरिष्ठजनों का वैक्सीन किया गया।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023