KONDAGAON | DRG जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली को मार गिराया, आधे घंटे से फायरिंग जारी

कोंडागांव: केशकाल ब्लाॅक के अंदरूनी गांव कुएंमारी के जंगलो में नक्सली और डीआरजी जवानों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आ रही है। इस मुठभेड़ में दो नक्सलियों को जवानों ने मार गिराया है। हालांकि यह संख्या बढ़ भी सकती है। गोलीबारी में पुलिस को सफलता मिल रही है। इस मुठभेड़ की पुष्टि पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने की।

मिली जानकारी के अनुसार डीआरजी के जवान गश्त पर निकले थे तभी नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि अभी भी फायरिंग जारी है और पिछले आधे घंटे से दोनों ओर से गोलियां चल रही हैं।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023