JANJGIR | इंजीनियर की खून से लथपथ लाश मिली, घर से कल दोपहर निकला था, जान-पहचान वालों पर पुलिस को शक

जांजगीर: छत्तीसगढ़ के जांजगीर में बुधवार सुबह एक इंजीनियर की खून से लथपथ लाश मिली है। उसका शव गांव के ही खेत में पड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि धारदार हथियार से छात्र को मारा गया है। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची गई है। डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुला लिया गया है। हालांकि अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ सकी है। मामला बलौदा थाना क्षेत्र क है।

जानकारी के मुताबिक, भिलाई गांव निवासी राजेश देवांगन (26) पुत्र भीम देवांगन इंजीनियर था। वह दोपहर को घर से निकला था, लेकिन शाम तक नहीं लौटा तो परिजन उसे तलाश करने निकले। फिर भी उसका कुछ पता नहीं चला। इस बीच ग्रामीणों ने सुबह खेत में युवक का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। उसकी खून से लथपथ लाश पैरा के नीचे दबी हुई थी। बस पैर बाहर दिख रहे थे।

सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो शव की शिनाख्त हुई। इसके बाद मामले की जांच जारी है। आसपास के लोगों के साथ ही परिजनों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। मामला गांव का होने के कारण अंदेशा आसपास के ही किसी व्यक्ति पर है। हालांकि इसमें विवाद और दुश्मनी का एंगल भी पुलिस तलाश रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद जांच तेज होगी।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023