JANJGIR | कोरोना वैक्सीन के दो डोज लगवाने के बाद भी कलेक्टर हुए कोरोना पाॅजीटिव, मच गया हड़कंप

जांजगीर-चांपा: जिले के कलेक्टर यशवंत कुमार ने कोरोना वैक्सीन के दो डोज लगवाए थे, उसके बाद भी उनकी रिपोर्ट कोरोना पाॅजीटिव आयी है। जिसके बाद वैक्सीन को लेकर लोगों के मन में सवाल उठना लाजमी है। उन्हांेने सोशल मीडिया के जरिए खुद के कोरोना पाॅजीटिव होने की जानकारी दी है। लोगों से अपील करते हुए उन्होंने कहा है कि जो भी बीते दिनों में उनके संपर्क में आया हो, वह अपनी जांच करा ले।

आपको बता दें कि यशवंत कुमार 2007 बैच के आईएएस अफसर हैं। उन्हें कोरोना वैक्सीन का पहला टीका 8 फरवरी को और दूसरा टीका 8 मार्च को लगा था। वैक्सीन के दूसरा डोज लगने के ठीक तीन दिन बाद यानी आज वह कोरोना पाॅजीटिव पाए गए हैं। उनकी कोरोना रिपोर्ट पाॅजीटिव आने से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

कलेक्टर यशवंत कुमार ने एंटीजेन से अपना टेस्ट कराया था। रिपोर्ट पाॅजीटिव आने के बाद उनके परिवारवाले भी सकते में आ गए हैं। ऐहतियात परिवार के सभी सदस्यों का भी कोरोना टेस्ट कराया है। उन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। यशवंत कुमार में कोरोना के कोई भी लक्षण नहीं है। उन्हें होम आइसोलेशन पर रखा गया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023