GARIABAND | तिरूपति दर्शन के लिए गया था परिवार, वहीं 6 साल के बच्चे का हुआ अपहरण, सरकार से की मदद की गुहार

गरियाबंद: गरियाबंद में रहने वाला परिवार आंध्रपदेश के तिरूपति बालाजी के दर्शन के लिए गया हुआ था। वहीं उनके 6 वर्ष के बच्चे का अपहरण कर लिया गया। काफी तलाश करने के बाद तिरूपति सिटी थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी और पीड़ित परिवार ने छत्तीसगढ़ सरकार ने मदद की गुहार की है। बताया जा रहा है कि अनजान शख्स बस स्टैंड से बच्चे को कही ले गया।

मिली जानकारी के अनुसार गरियाबंद के कुरूद गांव से 58 दशनार्थी बस में 27 फरवरी को तिरूपति गए थे। शिक्षक उत्तम साहू का परिवार भी इसी बस से दर्शन करने गया था। वहां पहुंचने के बाद सभी लोग बस स्टैंड पर खाना खा रहे थे कि उनका बेटा शिवम 9 बजे अचानक गायब हो गया। सभी ने बहुत तलाश की पर उनका बच्चा नहीं मिला। परिजन तुरंत पास के पुलिस स्टेशन गए और रिपोर्ट लिखायी।

पुलिस कर्मियों ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो एक युवक बच्चे को अपने साथ ले जाता हुआ दिखा। वह युवक लुंगी-शर्ट पहना हुआ था और बच्चे का हाथ पकड़कर अपने साथ ले गया। उत्तम साहू ने बताया कि बच्चे का अभी तक पता नहीं चल पाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मदद की गुहार लगाई है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023