BILASPUR | ससुर को हो गया बहू से प्यार, घर से भागने के बाद लगा ली फांसी

बिलासपुर: चकरभाठा थाना के गांव कनेरी में पेड़ पर एक आदमी और औरत की लाश लटकती हुई मिली। जांच में पता चला कि वह ससुर-बहू हैं और एक-दूसरे से प्रेम करते थे। इस बात की जानकारी घरवालांे को भी हो गयी इसलिए वे घर से भाग गए उन्होंने फांसी लगा ली।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम खेलूराम केवट (50 वर्ष) और उसके भतीजे की पत्नी गीता (35 वर्ष) के बीच अफेयर था। प्यार इतना गहरा था कि गीता अपने दूधमुंहे बच्चे और एक बेटे को बीमार पति के साथ छोड़कर ससुर के साथ भाग गयी। मार्च मंे वह भागे थे और सिमगा मंे रहकर मजदूरी करते थे। बता दें कि खेलूराम के भी दो बच्चे हैं।

परिजनों ने बताया कि उनके नाजायज रिश्ते की भनक लगी तो परिवार में बेहद विवाद हुआ। दोनांे को समझाया गया लेकिन वह फिर भी नहीं माने और घर छोड़ दिया। वे मार्च में घर छोड़कर गए थे और सिमगा वाले घर से 21 अगस्त से गायब थे। अब उनका शव मिला है, जिसकी जांच पुलिस कर रही है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023