DURG | पांच महीने से मनचला कर रहा था छात्रा को परेशान, जबरन सेल्फी लेकर वायरल करने की दी धमकी, छात्रा ने केरोसीन डालकर लगा ली आग

दुर्ग: 16 साल की लड़की ने छेड़छाड़ से परेशान होकर खुद पर केरोसीन डालकर आग लगा ली। बुरी तरह से झुलसी लड़की को सेक्टर-9 के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज से दौरान उसकी मौत हो गयी।

मिली जानकारी के अनुसार 10 अप्रैल को पीड़िता अपने टयूशन से लौट रही थी। इस दौरान आरोपी शशिकांत ने उसे रोका और उसके साथ जबरदस्ती सेल्फी ले ली। वह उससे जबरदस्ती बात करने लगा। छात्रा ने जब उसे मना किया तो शशिकांत ने सेल्फी को सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी। छात्रा रोते हुए घर पहुंची और अपने परिजनों को इस घटना के बारे में बताया।

परिजनों ने कहा कि वे हरिनगर में रहने वाले शशिकांत के माता-पिता से बात करेंगे। उसी दिन पीड़िता की मां राशन दुकान गयी और पिता रायपुर चले गए तो छात्रा ने खुदखुशी कर ली। पिता ने बताया कि आरोपी शशिकांत कोमा पिछले पांच महीने से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। कई बार उसे समझाया भी गया लेकिन वह उनकी बेटी का पीछा नहीं छोड़ रहा था। मृतक छात्रा घर में सबसे बड़ी थी। पिता की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ 341,354 और पॉक्सो के तहत केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023