RAIPUR | पूर्व मंत्री का हार्ट अटैक से निधन, प्रोफेसर की नौकरी छोड़कर राजनीति में आए थे, सीएम भूपेश बघेल ने दी श्रद्धांजलि

रायपुर: अजीत जोगी के सरकार में सिंचाई मंत्री रहे डाॅ शक्राजीत नायक का हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनका बीते एक माह से रायपुर के प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था। उन्हें कोरोना हुआ था लेकिन वह कोरोना से जंग जीत चुके थे पर जिंदगी की जंग हार गए। उनका अंतिम संस्कार रायगढ़ के बरमकेला के नवापल्ली में किया गा। आपको बता दें कि उनके बेटे प्रकाश नायक रायगढ़ में कांग्रेस विधायक और पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष हैं।

मिली जानकारी के अनुसार उन्हें एक महीने पहले कोरोना हुआ था। उनका बालाजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। हालत सुधरने के बाद उन्हें वेंटिलेटर से हटा लिया गया था। कोरोना को उन्हांेने मात दे दी थी। बताते चलें कि डाॅ शक्राजीत नायक सरिया व रायगढ से तीन बार विधायक चुने गए थे। पहले उन्होंने दो बार भाजपा से चुनाव लड़ा और फिर कांग्रेस से चुनाव लड़े। 2001 से 2003 तक अजीत जोगी सरकार में वह कैबिनेट मंत्री थे।

बताते चलें कि वह नागपुर विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थे लेकिन उन्होंने पढाना छोड़ राजनीति का रूख किया।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023