KORIYA | पूर्व विधायक ने बजाई बीन, नागिन बनकर नाची पत्नी, सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा वीडियो

कोरिया: मनेन्द्रगढ़ के पूर्व विधायक और भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल और उनकी पत्नी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

दरअसल इस वीडियो में श्याम बिहारी रूमाल से बीन बनाकर उसे बजाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं उनकी पत्नी उस बीन की धुन में नाचती दिख रही हैं। यह वीडियो 14 जुलाई का बताया जा रहा है। पूर्व विधायक अपने ससुराल खड़गवां के रतनपुर में एक शादी कार्यक्रम में पहुंचे थे। जहां उन्होंने नागिन डांस किया।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023