पूर्व सांसद का उपचार के दौरान निधन, विधायक को जूतों से मारने पर सुर्खियों में छाए थे, बीजेपी के बड़े नेताओं ने जताया शोक

नई दिल्ली: संत कबीर नगर से पूर्व सांसद 49 वर्षीय शरद त्रिपाठी का इलाज के दौरान देहांत हो गया। वे लीवर की बीमारी से काफी लंबे समय से जूझ रहे थे। उनका उपचार जारी था लेकिन देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। आपको बता दें कि शरद त्रिपाठी ने प्रशासनिक बैठक में क्षेत्रीय विधायक राकेश सिंह को जूतों से मार दिया था।

इसके बाद शरद त्रिपाठी काफी सुर्खियों में छाए हुए थे। शरद मूलतः गोरखपुर के गांव झुड़िया के रहने वाले थे। उनके निधन पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा समेत भाजपा के कई दिग्गजों ने शोक जताया है। शरद त्रिपाठी के पिता रामपति राम त्रिपाठी वर्तमान में देवरिया से सांसद हैं।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023